हरियाणा में 750 एकड़ जमीन पर यहां बनेगी नई IMT, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

 | 
हरियाणा में 750 एकड़ जमीन पर यहां बनेगी नई IMT, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार  

Udaipur Times, Haryana News, IMT Built in Narayangarh : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित की जाएगी। इसी साल अप्रैल में सीएम नायब सैनी ने  क्षेत्र के किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस दौरान किसानों ने IMT के निर्माण हेतु जमीन देने पर सहमति जताई थी।

प्रथम चरण में लगभग 750 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रस्तावित 

सरकार का ऐसा मानना है कि IMT परियोजना नारायणगढ़ के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यह क्षेत्र के लिए “मील का पत्थर” साबित होगी। इस परियोजना के प्रथम चरण में लगभग 750 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

भूमि का मूल्य 1 करोड़ 55 लाख रुपये प्रति एकड़ तय

परियोजना के तमाम कार्य किसानों की सहमति और नियमों के अनुसार किए जा रहे हैं।  सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित हाई पावर्ड लैंड परचेज कमेटी की बैठक में किसानों की सहमति से भूमि का मूल्य 1 करोड़ 55 लाख रुपये प्रति एकड़ तय किया गया है।

IMT की स्थापना से युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस परियोजना को भरपूर समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि IMT की स्थापना से नारायणगढ़ क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन गुर्जर और पूर्व सरपंच रणधीर सिंह भूरेवाला ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उद्योग और किसानों के हितों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और किसानों का सहयोग इस परियोजना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News