हरियाणा में यहां स्थापित होगी नई IMT, 10 कंपनियों को मिलेगी जमीन, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरियां

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में गुरुग्राम के साहना में जल्द ही 10 नई कंपनिया अपना प्लांट लगाने वाली है जिसके लिए इस माह के अंत मांगी गई जमीन  मिलने वाली है। इन कंपनियों के लगने से युवाओं को नये रोजगार के अवसर मिलने वाले है। IMT सोहना में नए उद्योग स्थापित होंगे। 

जानकारी के मुताबिक, HSIIDC से 10 कंपनियों ने नए उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन की मांग की है। इस महीने के अंत तक नए उद्योग स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित किए जाने की संभावना है। ऐसा होने से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। आटो, कपड़ा एवं इलेक्ट्रिक सेक्टर के उद्योग स्थापित किए जाएंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, HSIIDC द्वारा IMT को एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस टाउनशिप का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के तहत औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। 1600 एकड़ भूमि में 876 भूखंड ही काटे गए हैं। 472 भूखंडों को कंपनियों को आवंटित किया जा चुका है। Haryana News

इस तरह 50 प्रतिशत से अधिक भूखंड उद्योगों को आवंटित किए जा चुके हैं। इस महीने 14 मई को भी E नीलामी की गई थी, जिसमें 24 भूखंड आवंटित किए जाने थे। नीलामी में 10 कंपनियां शामिल हुईं। इनमें भारत से लेकर जर्मनी तक की कंपनियां शामिल हैं। Haryana News

ढांचे पर जोर

जानकारी के मुताबिक, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए HSIIDC की ओर से 300 करोड़ रुपये की लागत से IMT में बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है। बुनियादी ढांचों में बिजली, पानी, सीवरेज एवं सड़क शामिल है। इसे उत्तर भारत का बड़ा IT एवं इलेक्ट्रानिक्स हब बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार के रास्ते खुलेंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 1600 एकड़ में से कारखानों के लिए 74000 वर्ग मीटर, व्यापार एवं सम्मेलन केंद्र के लिए 25000 वर्ग मीटर, टूल रूम एवं डिजाइन केंद्र के लिए 22000 वर्ग मीटर, वाणिज्यिक केंद्र के लिए 18000 से अधिक वर्ग मीटर, स्टार्टअप सुविधा केंद्र के लिए 5000 वर्ग मीटर एवं कर्मचारी आवास के लिए 13000 वर्ग मीटर निर्धारित है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस बारे में HSIIDC के संपदा अधिकारी सुनील पालीवाल का कहना है कि IMT सोहना में 14 मई को भूखंडों को E नीलामी के बाद 10 कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन की मांग की है। इस माह के अंत तक कंपनियों को भूखंड आवंटित होगा। कंपनियों का नक्शा पास हो चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News