100 एकड़ में यहां बनेगा नया इंडस्ट्रियल एरिया, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

 | 
100 एकड़ में यहां बनेगा नया इंडस्ट्रियल एरिया, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

Udaipur Times, New industrial Area in Siddharthnagar : सिद्धार्थनगर जिले में 100 एकड़ में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा)  जमीन पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस कार्य के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। आज यह टीम सिद्धार्थनगर पहुंचकर संभावित भूमि का निरीक्षण और चिह्नीकरण करेगी। 

भूमि का तकनीकी और प्रशासनिक परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार 

यूपीसीडा की तरफ से गठित की गई टीम में धर्मचंद्र क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर, प्रवीण सलोनिया वरिष्ठ प्रबंधक (निर्माण-सिविल) जगदीशपुर,अमेठी तथा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी भूमि अध्याप्ति अधिकारी, यूपीसीडा मुख्यालय कानपुर को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर टीम संभावित भूमि का तकनीकी और प्रशासनिक परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। 

निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे 

इस कार्य के औद्योगिक क्षेत्र के विकास की प्रक्रिया का कार्य तेजी से होगा। इससे सिद्धार्थनगर जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही औद्योगिक विकास को गति प्रदान होगी।

सांसद जगदंबिका पाल की पहल रंग लायी

सिद्धार्थनगर में कृषि आधारित लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की आदर्श व्यापार मंडल की मांग पर सांसद जगदंबिका पाल की पहल का ये नतीजा है। इसी साल अप्रैल में इस मुद्दे को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकता बताते हुए प्रस्ताव सौंपा था।  मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यूपीसीडा ने इस दिशा में अब कार्रवाई शुरू कर दी है। 

लघु एवं मध्यम उद्योगों के साथ बड़े निवेशकों को फायदा

सरकार पूर्वांचल के कई जिलों के औद्योगिक विकास की गति पर काम कर रही है। बस्ती के बाद सिद्धार्थनगर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा। लघु एवं मध्यम उद्योगों के साथ-साथ बड़े निवेशकों को भी भरपूर फायदा मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News