इस एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, रोजगार के अवसर होगें स्थापित

 | 
इस एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, रोजगार के अवसर होगें स्थापित 

Udaipur Times, Industrail Cooridor : युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे निर्माण को जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया के बीच यूपीडा ने बुलंदशहर और स्याना में औद्योगिक काॅरिडोर बनाने को जमीन चिन्हांकन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन चिन्हांकन होने के बाद औद्योगिक कारिडोर के लिए जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

कारिडोर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से युवाओं के लिए रोजगार सृजन होगा। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया के बीच अब एक्सप्रेस-वे किनारे काॅरिडोर निर्माण के लिए जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे किनारे बुलंदशहर तहसील और स्याना तहसील में औद्योगिक गलियारा (Industrial Corridor) विकसित किया जाना है।

बताया जा रहा है की बुलंदशहर तहसील में 2500 हेक्टेयर और स्याना तहसील में 500 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक कारिडोर बनाना प्रस्तावित है। यूपीडा ने औद्योगिक काॅरिडोर के लिए जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया को गति प्रदान कर दी है।

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए पांच तहसीलों में 650 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया भी तेजी चल रही है। कारिडोर का चिन्हांकन पूरा होने के बाद औद्योगिक काॅरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। देशी-विदेशी कंपनियों के आने से युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News