यहां बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

 | 
यहां बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा 

Udaipur Times, Noida Airport : उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दक्षिणी हिस्से में एक नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दे दी है। यह फैसला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 91वीं बोर्ड बैठक में लिया गया। इस परियोजना का उद्देश्य एयरपोर्ट के आसपास तेजी से बढ़ रहे औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को नई रफ्तार देना है।

एयरपोर्ट के आगरा की ओर विकसित होगा नया कॉरिडोर

प्राधिकरण के अनुसार, नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आगरा की ओर स्थित दक्षिणी हिस्से में विकसित किया जाएगा। यहां उद्योगों, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी नई परियोजनाओं के लिए अवसर तैयार किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ने के साथ बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

जल्द तैयार होगा मास्टर प्लान

बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब YEIDA इस परियोजना का मास्टर प्लान तैयार करेगा। इससे पहले प्राधिकरण टप्पल और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच 8,000 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को भी मंजूरी दे चुका है। नया कॉरिडोर इस औद्योगिक विकास को और मजबूत करेगा।

इंटरनेशनल ट्रेड सिटी भी होगी विकसित

इंडस्ट्रियल हब के साथ एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल ट्रेड सिटी विकसित करने की भी योजना है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र को मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, व्यापार और निर्यात का बड़ा केंद्र बनाना है, जिससे घरेलू और विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट को भी मंजूरी

YEIDA बोर्ड ने यमुना सिटी में 30 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित करने की मंजूरी भी दी है। यह संस्थान गंभीर और नई बीमारियों की रोकथाम और रिसर्च पर काम करेगा। सरकार का लक्ष्य यमुना सिटी को देश के प्रमुख मेडिकल रिसर्च और हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करना है।

विकास कार्यों पर 2,101 करोड़ रुपये खर्च

वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान YEIDA ने विभिन्न विकास परियोजनाओं पर 2,101 करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें से करीब 1,741 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च हुए। इसी अवधि में प्राधिकरण को 1,371 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।

औद्योगिक पार्कों में तेज हुआ विकास

प्राधिकरण ने बताया कि पांच औद्योगिक पार्कों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने में 63 औद्योगिक भूखंडों की लीज डीड पूरी हुई, 118 आवंटियों को भूखंडों का कब्जा दिया गया, 62 भवन नक्शे मंजूर किए गए और 12 औद्योगिक इकाइयों का फैक्ट्री एक्ट के तहत रजिस्टर्ड किए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News