25 एकड़ जमीन पर यहां बनेगा नया इंडस्ट्रियल इस्टेट और फ्लैटेड फैक्ट्री, देखें पूरा मास्टर प्लान ?
Udaipur Times, New Delhi, संभल : उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हाल ही में अब 25 एकड़ जमीन पर संभल में इंडस्ट्रियल इस्टेट और फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण करने जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार UP लघु उद्योग निगम कानपुर की तकनीकी समिति ने दोनों के लिए चिह्नित भूमि की पैमाइश की। अन्य चीजों को लेकर जांच करते हुए लेआउट प्लान बनाने के लिए मंथन किया। Industrial Estate-and Flatted Factory
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर की समिति में शामिल अवर अभियंता , नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने गांव सिसौटा में औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि की पैमाइश का कार्य किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां गाटा संख्या 66 में करीब 25 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। वहीं शेर खां सराय में फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए भी भूमि की पैमाइश की गई। यहां गाटा संख्या 95 में करीब सवा एकड़ भूमि चिह्नित हुई थी। Industrial Estate-and Flatted Factory
जानकारी के मुताबिक SDM विकास चंद्र ने बताया कि नया औद्योगिक आस्थान एवं फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने के लिए चिह्नित की गई भूमि का तकनीकी समिति ने दौरा किया है। जिसमें कनेक्टिविटी, बिजली सुविधाओं के साथ साथ चयनित भूमि की उपयुक्तता की जांच की गई। Industrial Estate
मिली जानकारी के अनुसार समिति द्वारा लेआउट प्लान बनाया जाएगा। जल्द ही भूमि का तकनीकी प्रस्ताव एवं लेआउट प्लान तैयार कर स्वीकृति एवं बजट आवंटन के लिए शासन को भेजा जाएगा।