हरियाणा में 200 एकड़ जमीन पर यहां बनेगी नई औद्योगिक टाउनशिप, जाने पूरा मास्टर प्लान ?

 | 
हरियाणा में 200 एकड़ जमीन पर यहां बनेगी नई औद्योगिक टाउनशिप, जाने पूरा मास्टर प्लान ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के चरखी दादरी में प्रदेश की पहली औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी। करीब 200 एकड़ जमीन को पहले रिहायशी कॉलोनी के लिए इस्तेमाल करने की योजना थी, लेकिन मौजूदा मास्टर प्लान में जमीन औद्योगिक क्षेत्र में होने के कारण अब इसे औद्योगिक उपयोग में ही लाने का निर्णय लिया गया है। 

सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईडीसी) व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय मिलकर परियोजना को आगे बढ़ाएंगे। Haryana News 

दोनों की 50-50% हिस्सेदारी होगी। सीएम ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार जमीन को रिहायशी उपयोग में बदलने के लिए भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया में करीब 2 वर्ष लग सकते थे। टाउनशिप बनने से इस प्रक्रिया से बचने के साथ वर्षों से खाली पड़ी जमीन को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा सकेगा। Haryana News

 मीन CCI की है। टाउनशिप के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा एचएसआईडीसी विकसित करेगा। जमीन, बुनियादी ढांचे, निवेश क्षमता और परियोजना से संभावित लाभ का आकलन विस्तृत रिपोर्ट में किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News