हरियाणा में यहां बनेगा नया मिनी बाईपास ! जाने किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ?
Udaipur Times, Haryana News, चरखी दादरी : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। शहर के हुडा सेक्टर 8 व 9 से लेकर मेजबान चौक होते हुए फायर स्टेशन तक मिली बाईपास बनाया जाएगा। इस मिनी बाईपास को शहर के बीच से निकाला जा रहा है। जो हुडा सेक्टर सहित बाजार का मुख्य फोरलेन सहित फायर स्टेशन होते हुए रावलधी भवानी लिंक रोड बाईपास तक पहुंचेगा।
बाईपास के लिए 19 करोड़ 68 लाख रुपये बजट खर्च किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर PWD तथा वन विभाग मिलकर इस सप्ताह जगह का निरीक्षण करेंगे। जहां इस प्रोजेक्ट के बीच आने वाले पेड़ों की संख्या जांची जाएगी। ताकि पेड़ कटवाने की मंजूरी लेकर यहां प्रोजेक्ट को गति दी जा सके। Haryana News
10 मीटर चौड़ा बनेगा मिनी बाईपास
मिनी बाईपासः इसकी कुल लंबाई डेढ़ किलोमीटर रहेगी और इसकी चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। ताकि दो बड़े वाहन भी आमने सामने से आसानी से गुजर सकें।
सिंचाई विभाग ने 1 साल पहले PWD को जमीन दी थी
शहर में कलियाणा रोड से शुरू होने वाले वन सब आर का निर्माण 1975 में शुरू हुआ था और 1976 में इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया था। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस माइनर के निर्माण के बाद 2009 में सिंचाई के लिए रकब नहीं होने के कारण से इसे क्षतिग्रस्त घोषित करते हुए बंद कर दिया गया था। लगभग 60 से 70 फीट जगह इसके लिए रिजर्व की गई थी। वहीं 2022 में इसे PWD विभाग के अधीन करने की योजना शुरू की गई थी। जिसके बाद सितंबर 2025 में PWD विभाग को इसकी जमीन स्थानांतरण कर दी गई थी। Haryana News
कार्य जल्द करेंगे शुरू: एक्सईएन
PWD एक्सईएन गुरचरण सिंह ने बताया कि रोड की अप्रूवल मिल चुकी है। जिसे बहुत ही जल्द तैयार किया जाएगा। इस रोड को 33 फीट की चौड़ाई से बनाया जाएगा। जिसकी कुल लंबाई डेढ़ किलोमीटर की रहेगी। सिंचाई विभाग के द्वारा PWD को जमीन की एनओसी जारी की जा चुकी है और जल्द जमीन ट्रांसफर भी हो जाएगी। जिसके बाद प्रोजेक्ट पर आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। Haryana News
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को होगा फायदा
विधायक सुनील सांगवान ने कहा इस सड़क के निर्माण से शहर के कई इलाकों को सीधा फायदा होगा। विशेष तौर पर शहर के हुडा सेक्टर-8 व 9, पुराना शहर और गामड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर आवागमन मिलेगा। इसके अलावा गांव घिक्काड़ा, चरखी व रावलधी जाने के लिए अब लोगों को महेंद्रगढ़ चौक व लोहारू चौक होकर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा, बल्कि इसी नए मार्ग से शॉर्टकट होकर आसानी से वे आवागमन कर सकेंगे। Haryana News
उन्होंने बताया कि यह मिनी बाईपास मार्ग शहर के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ने का काम करेगा और ट्रैफिक दबाव को कम भी करेगा। मेरा प्रयास है और जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा भी करवाएंगे।