हरियाणा में यहां बनेगा नया मिनी बाईपास, लाखों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा में यहां बनेगा नया मिनी बाईपास, लाखों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में जाम से जूझ रहे पटौदी-हेलीमंडी में मिनी बाईपास बनने वाला है जिसे प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। 

जानकारी के मुताबिक इस मंजूरी के साथ ही क्षेत्र में एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है। सरकार द्वारा इस मिनी बाईपास को 22 फीट चौड़ा बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार आसपास की कॉलोनियों और गांवों के लोगों ने 22 फीट चौड़े बाईपास के प्रस्ताव को 'अधूरी मंजूरी' बताया है। लोगों का तर्क है कि वर्तमान में यह मार्ग कच्चा और जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण वाहन चालक इस रास्ते का उपयोग करने से बचते हैं। इसके बावजूद, मौजूदा समय में भी इस मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है।

जानकारी के मुताबिक इस मिनी बाईपास का निर्माण क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि इस बाईपास को 65 फीट चौड़ा और फोर-लेन बनाया जाता है, तो इसका सीधा लाभ हेलीमंडी और पटौदी के आसपास बसी 10 से ज्यादा प्रमुख कॉलोनियों और लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के लाखों निवासियों को मिलेगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में इन गांवों और कॉलोनियों के लोगों को व्यस्त चौराहों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। एक चौड़ा बाईपास बनने से भारी वाहन शहर के बाहर से ही निकल सकेंगे, जिससे स्थानीय बाजारों में भी भीड़भाड़ कम होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोग इस बात पर अड़े हुए हैं कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही इसके नक्शे और बजट में संशोधन कर इसे 65 फीट फोर-लेन के रूप में पास किया जाए।

मिली जानकारी के अनुसार पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए ही इस बाईपास को पास करवाया गया है और फिलहाल तकनीकी व प्रारंभिक स्तर पर 22 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक जनता की भावनाओं और ट्रैफिक की वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखा जाएगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर वे स्वयं इस मुद्दे को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगी और विशेष आग्रह करके इस बाईपास को और अधिक चौड़ा करवा देंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News