हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल, लोगों को मिलेगी ये खास सुविधा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में गुरुग्राम जिले की मानेसर नगर निगम द्वारा वार्ड 16 के गांव नौरंगपुर में एक एकड़ भूमि पर एक मल्टीपर्पज हाल का निर्माण किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम मानेसर द्वारा लगभग 8 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी आएगी। इस मल्टीपर्पज हॉल विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। Haryana News
ईस हाल में मिली जानकारी के अनुसार दो मंजिला इमारत का निर्माण होगा, जिसमें नीचे एक बड़ा हाल और ऊपर भी एक बड़ा हाल बनाया जाएगा। इसमें इंडोर स्टेडियम की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे इंडोर गेम्स का आयोजन भी संभव होगा।
