हरियाणा में यहां बनेगा नया आधुनिक स्टेडियम, चंडीगढ़ PWD ने शुरू की ड्राइंग और एस्टिमेट तैयार करने की प्रक्रिया

 | 
हरियाणा में यहां बनेगा नया आधुनिक स्टेडियम, चंडीगढ़ PWD ने शुरू की ड्राइंग और एस्टिमेट तैयार करने की प्रक्रिया

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हांसी और आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को अब खेल सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हांसी में स्टेडियम निर्माण की दिशा में खेल विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। स्टेडियम में निर्माण पर कितना खर्च आएगा, इसके लिए चंडीगढ़ पीडब्ल्यूडी की ओर से ड्राइंग और एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है।

खेल विभाग ने करीब 15 दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी चंडीगढ़ को इस संबंध में पत्र भेजा था। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद विभाग ने ड्राइंग और एस्टिमेट बनवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई है। प्रस्तावित स्टेडियम में फुटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों के लिए मैदान और सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम भवन भी बनाया जाएगा। Haryana News

ड्राइंग तैयार होने के बाद स्टेडियम में विकसित होने वाली सुविधाओं की तस्वीर साफ होगी। वहीं, एस्टिमेट से निर्माण पर आने वाले खर्च का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की बजट और निर्माण संबंधी प्रक्रिया बढ़ाई जा सकेगी।

स्टेडियम में इन खेलों के बनेंगे हॉल

खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हांसी खेल स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल, स्टेज, फिटनेस हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल मैदान, जूडो, बॉक्सिंग हॉल, रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस, हैंडबॉल ग्राउंड बनाया जाएगा। ताकि खिलाड़ियों को दर-दर भटकना न पड़े। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम बनाने के लिए मुख्यालय के अधिकारियों की टीम ने पहले निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई बातों का ध्यान रखा। इसमें से स्टेडियम के निर्माण से पहले बाढ़ ग्रस्त एरिया के बारे में जानकारी ली। इसके साथ आने-जाने के लिए 12 फीट का रास्ता होना जरूरी है। स्टेडियम के संचालन और रखरखाव के लिए विचार-विमर्श किया गया। उसके बाद आगे प्रक्रिया बढ़ी है। Haryana News

खेल विभाग के नाम हो चुकी जमीन

खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हांसी में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन पहले पर्यटन विभाग के पास थी। बाद में पर्यटन विभाग ने यह जमीन खेल विभाग के नाम ट्रांसफर कर दी। जमीन का मालिकाना हक खेल विभाग को मिलने के बाद स्टेडियम बनाने की दिशा में प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद विभाग ने मुख्यालय से ड्राइंग और एस्टिमेट तैयार करवाने सहित आगामी कार्रवाई शुरू करने की अनुमति मांगी थी। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद अब चंडीगढ़ पीडब्ल्यूडी को ड्राइंग और एस्टिमेट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News