राजस्थान के गांवों में जल्द बिछेगा सड़कों का नया जाल, सरकार ने दी 3219 KM लंबी सड़कें बनाने की मंजूरी
Road Project In Rajasthan : राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जो ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण (PM जीएसवाई-चतुर्थ) के तहत केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक देशभर में 62 हजार 500 KM सड़क निर्माण का लक्ष्य तय किया है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए कुल 70 हजार 125 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
राजस्थान अव्वल
मिली जानकारी के अनुसार, चौथे चरण में राजस्थान के मरुस्थलीय और दूरस्थ गांवों को बड़ी सौगात मिली है। राजस्थान को 1 हजार 216 सड़कों की मंजूरी मिली है, जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। इसके तहत 15 हजार 401 KM सड़क में से 3 हजार 219 KM लंबी सड़कें राजस्थान के लिए स्वीकृत हुई हैं। Rajasthan News
संशोधित वित्तीय परिव्यय
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में राजस्थान में करीब 8 हजार 584 KM लंबाई की 912 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इस चरण में मुख्य मार्गों और प्रमुख ग्रामीण संपर्क मार्गों के उन्नयन से कृषि मंडियों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच आसान हुई है। Rajasthan News
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण संपर्क को मजबूत आर्थिक नेटवर्क का रूप देने में यह चरण महत्वपूर्ण साबित हुआ है। केंद्र सरकार ने योजना की अवधि मार्च 2025 से बढ़ाकर मार्च 2028 तक करने की मंजूरी दी है। साथ ही योजना का संशोधित कुल वित्तीय परिव्यय 83 हजार 977 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। Rajasthan News
43 KM की सड़कें
जानकारी के मुताबिक, PM मोदी ने वर्ष 2023 में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG ) के विकास के लिए PM -जनमन योजना शुरू की थी। इसके तहत राजस्थान के बारां जिले के शाहबाद और किशनगंज ब्लॉक के सहरिया जनजाति बहुल क्षेत्रों में 43 KM लंबाई की 14 सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इससे दूरस्थ जनजातीय बस्तियों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
