हरियाणा में सड़कों की मरम्मत को लेकर नई पॉलिसी तैयार, जाने सरकार का पूरा मास्टर प्लान ?

 | 
हरियाणा में सड़कों की मरम्मत को लेकर नई पॉलिसी तैयार, जाने सरकार का पूरा मास्टर प्लान ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में अब सड़कों की मरम्मत के लिए पॉलिसी बना दी गई है। राज्य की हर प्रकार की सड़क पर 5 साल में कम से कम एक बार डामर की लेयर बिछानी होगी। यदि कोई सड़क पहले टूट जाती है और उसकी हालत खराब है तो मरम्मत उसी समय करनी होगी। यह पॉलिसी सभी विभागों की सड़कों पर लागू होगी।

राज्य में करीब 65 हजार किलोमीटर सड़कें हैं। इनमें 30,800 किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी के पास हैं। प्रदेश में नगर निकाय, एचएसआईडीसी, एचएसवीपी समेत विभिन्न विभागों के अधीन सड़कें हैं। इस पॉलिसी से फायदा उन इलाकों की सड़कों को होगा, जिनकी कई-कई साल तक मरम्मत नहीं होती है और ज्यादा टूटने पर सिर्फ औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। पीडब्ल्यूडी के पास सड़कें ज्यादा हैं। ऐसे में हर साल पांच-छह हजार किलोमीटर सड़क रिपेयर की जाएगी।

18 फीट होगी चौड़ाई

राज्य में पीडब्ल्यूडी की सड़कों की चौड़ाई 18 फीट होगी। करीब 12 हजार किलोमीटर सड़कों पर काम शुरू हो चुका है। मार्च 2027 तक 12 फीट की सड़कों को 18 फीट करने का लक्ष्य तय किया गया है।

सड़क में बेस मिट्टी का होता है। दूसरा पत्थर और तीसरा तारकोल का होता है। तारकोल उखड़ने के बाद गड्ढे हो जाते हैं। इसलिए तारकोल बिछाया जाएगा।

एसओपी के अनुसार सड़कों पर काम होगा। सड़कों के रिपेयर 5 साल में कम से कम एक बार अवश्य होगी।

-राजीव यादव, एडवाइगर, इन्फ्रास्ट्रक्चर

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News