हरियाणा में यहां लगेगा नया पावर प्लांट, 7200 करोड़ में तैयार होगा नया ग्रीन बेल्ट
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। HPGCL के चेयरमैन ने BHEL के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जानकारी के अनुसार इस बैठक में यमुनानगर स्थित चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट (DCRTPP) में 1800 मेगावाट की नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट के विस्तार पर चर्चा हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 7,272 करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रोजेक्ट BHEL को EPC (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) आधार पर सौंपा गया है। ग्राउंड लेवल पर कई जरूरी काम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। Haryana News
BHEL ने 432 तकनीकी नक्शे मंजूरी के लिए भेजे हैं, जिनमें से 9 जून तक 106 ड्रॉइंग को मंजूरी मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार अनुमान है कि यह पूरा प्रोजेक्ट साल 2029 तक तैयार हो जाएगा और व्यावसायिक रूप से काम करने लगेगा।
110 हेक्टेयर में ग्रीन बेल्ट
HPGCL के चेयरमैन ने जानकारी के मुताबिक कहा कि निगम द्वारा संयंत्र स्थल के पास 110 हेक्टेयर हरित पट्टी का विकास किया गया रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ाने के लिए इतने ही और क्षेत्र में पौधारोपण की योजना है। Haryana News
जानकारी के अनुसार BHEL ने निर्माण गतिविधियों के लिए एक अस्थायी 19 किलोवाट बिजली कनेक्शन लिया है और आगे के कार्यों के लिए 250 किलोवाट कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है।