₹280 करोड़ से इस जिले में बिछाई जाएगी नई रेल लाइन ! जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

 | 
₹280 करोड़ से इस जिले में बिछाई जाएगी नई रेल लाइन ! जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Udaipur Times , Railway news : रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। UP के गोंडा जिले में झिलाही और टिकरी नई लाइन(15.72 किमी) बनाने की कवायद तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मनकापुर में वाई-कनेक्शन के साथ मनकापुर-टिकरी के बीच दोहरीकरण (28.37 किमी) परियोजना के अंतर्गत इसे वर्ष 2025 में ₹280.17 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई है। इसके तहत मनकापुर से टिकरी तक लाइन का दोहरीकरण भी किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक मनकापुर से टिकरी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण और झिलाही से टिकरी के बीच वाई आकार में नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए गजट जारी किया गया है। 3.19 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 20एफ की अधिसूचना जारी की जा रही है। भूमि अधिग्रहण होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।

बताया जा रहा है की, रेलवे अधिकारी टिकरी जंगल में डेरा डालकर रेलवे लाइन के दोनों तरफ पड़ने वाले जंगल के विभिन्न प्रजाति के पेडों की छपान व लाट बनवाने में जुटे हुए हैं। टिकरी जंगल में वन भूमि व पेड़ों का मूल्यांकन कराकर रेलवे उतनी धनराशि वन विभाग को देकर जल्ल से जल्द दो रेल लाइनें बनाने का कार्य शुरू करेगा। इसके अलावा,  रेंजर अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि रेलवे के अधिकारी व वन विभाग पेड़ों की छपान कराके लाट बनवा रहा है। इसके बाद प्रजातिवार पेड़ों का मूल्यांकन कराया जायेगा। रेलवे की ओर से पूरी धनराशि विभाग को मुहैया कराने के बाद एनओसी जारी होगी।

जानकारी के मुताबिक,  मनकापुर से टिकरी के बीच ट्रैक दोहरीकरण होने से अयोध्या धाम जाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही साथ क्रासिंग से भी मुक्ति मिल जायेगी। जिससे ट्रेनें कम समय में अधिक दूरी तय कर सकेंगी। इसीलिए झिलाही से टिकरी के बीच वाई आकार की रेलवे लाइन बनेगी। इससे गोंडा से मनकापुर आने जाने वाली सभी ट्रेनों व मालमाड़ियों में इंजन बदलने की प्रक्रिया से छुटकारा मिल जायेगा।  इसके साथ ही प्रयागराज व वाराणसी से गोंडा तक भी ट्रेन का संचालन शुरू होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News