हरियाणा के इस जिले में बिछेगी 2500 करोड़ की लागत से नई रेलवे लाइन, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा के इस जिले में बिछेगी 2500 करोड़ की लागत से नई रेलवे लाइन, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा का एक और जिला रेलवे नेटवर्क से जुड़ने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 50 साल पुरानी मांग को मंजूरी दे दी है। इससे कई इलाके रेलवे लाइन से जुड़ जाएंगे और रोजगार के नये अवसर खुलेंगे।

जानकारी के मुताबिक, नई रेल लाइन की लंबाई 104 किलोमीटर होगी और इसके तहत सात नए रेलवे स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह परियोजना हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्य अगले तीन वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।

हरियाणा में नूंह जिला अब तक रेल मार्ग से नहीं जुड़ा था, जिससे यहां के लोगों को रोजगार और यात्रा में काफी मुश्किल होती थी। अब नई रेल लाइन के बनने से यहां के लोगों को यात्रा में आसानी होगी और स्थानीय उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना के पूरा होने से नूंह और आसपास के क्षेत्रों को एक नया आयाम मिलेगा, और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

दिल्ली से सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और अलवर तक एक नई रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया गया है। इस परियोजना के लिए 2,500 करोड़ रुपये की राशि रेलवे को जारी की गई है, और हरियाणा का नूहं जिला अब नई रेलवे लाइन से कनेक्ट होगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News