हरियाणा के इस जिले में चारों ओर बनेगा नया रिंग रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के हिसार को जाम से मुक्ति दिलाने को अब शहर के चारों ओर रिंग रोड बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस रिंग रोड का एक नक्शा भी सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह रिंग रोड कैंचीनुमा होगा और हांसी-दिल्ली बाइपास पर मय्यड़ से शुरू होकर कैमरी के पास राजगढ रोड पर उतरेगा और दूसरा कट तलवंडी के पास पहुंचेगा और सिरसा-चंडीगढ़ रोड (NH-52) से कनेक्शन होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक इसे लेकर PWD मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने अधिकारियों के साथ मिलकर हिसार रिंग रोड का डिजाइन फाइनल किया गया है। मय्यड़ क्षेत्र में हाफ-लूप को एक कॉस्ट-इफेक्टिव और व्यावहारिक समाधान के रूप में अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही इस रिंग रोड को सिरे चढ़ाया जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार इससे शहर के चारों ओर डायमंड शेप का पूरा रिंग रोड नेटवर्क तैयार होगा और बाहरी एवं भारी ट्रैफिक को हिसार शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से बाहर ही डायवर्ट किया जा सकेगा।
बड़ा असर
PWD से मिली जानकारी के अनुसार, इस समय शहर में लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में लगभग 25 हजार PCU प्रतिदिन ट्रैफिक इनर बाइपास का उपयोग करता है। आउटर रिंग रोड बनने के बाद यह ट्रैफिक अलग-अलग बाहरी मार्गों पर वितरित होगा। इसीलिए यह रिंग रोड प्रस्तावित है। Haryana News
लगभग 8–10 हजार PCU ही ऐसा ट्रैफिक रहेगा, जिसे वास्तव में हिसार शहर में प्रवेश करना आवश्यक है। बाकी ट्रैफिक शहर को बाइपास कर सकेगा।
समाधान होगा
जानकारी के मुताबिक यह रिंग रोड वर्तमान समय की मांग है और भविष्य में हिसार के लिए एक बड़ा ट्रैफिक डीकंजेशन समाधान बनेगा। यह शहर के चारों ओर रिंग शेप में रोड बनेगा और बाहर से ट्रैफिक डायवर्जन और अंदर से डीकंजेस्टेड हो सकेगा। Haryana News
यह फायदे होंगे
शहर में ट्रैफिक दबाव और जाम कम होगा।
यात्रा समय में कमी आएगी।
दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।
प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा।