हरियाणा में यहां बनेगा नया रोड ! 10 गांवों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, सफर होगा बिल्कुल आसान

 | 
हरियाणा में यहां बनेगा नया रोड ! 10 गांवों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, सफर होगा बिल्कुल आसान

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद में दयालपुर-मोहना रोड से रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क को लोक निर्माण विभाग (PWD) नए सिरे से बनाने जा रहा है। सड़क निर्माण पर करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे करीब 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पृथला विधानसभा क्षेत्र की दयालपुर-मोहना रोड ग्रामीण इलाकों के लिए एक अहम संपर्क मार्ग है। 

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से हालात और खराब हो जाते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन जाता है।

स्थानीय लोगों की ओर से सड़क निर्माण को लेकर कई बार विभाग और प्रशासन से मांग की गई थी। अब लोगों की समस्या को देखते हुए PWD ने इसके पुनर्निर्माण की योजना तैयार की है।

नई  सड़क पर होगा रु4.5 करोड़ होंगे खर्च

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल के अनुसार, सड़क के निर्माण पर करीब रु4.5 करोड़ खर्च होंगे। विभाग ने काम पूरा करने के लिए लगभग छह महीने का समय तय किया है। सड़क को नए सिरे से तैयार किए जाने से इसकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ने की उम्मीद है।

10 गांवों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

दयालपुर, मोहना समेत आसपास के करीब 10 गांवों के लोगों को इस सड़क का सीधा फायदा मिलेगा। सड़क बेहतर होने के बाद ग्रामीणों के लिए फरीदाबाद और आसपास के प्रमुख इलाकों तक पहुंच आसान होगी। खराब सड़क के कारण जहां वाहनों की रफ्तार धीमी रहती थी, वहीं नई सड़क बनने के बाद सफर में समय की बचत भी होगी।

भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सड़क के मजबूत निर्माण से लंबे समय तक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मोहना में बांध को लेकर किसानों ने रखी इसकी मांग

इसी बीच मोहना गांव में ग्रीन एक्सप्रेसवे के लिए यमुना पर बनाए जा रहे बांध को लेकर किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर किसानों की बातें सुनीं। किसानों का कहना है कि यमुना का पानी पहले से उनकी जमीनों में भर रहा है और वे लंबे समय से इससे प्रभावित हैं।

किसानों ने स्थायी समाधान होने तक बांध निर्माण रोकने की मांग की है। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना और मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। ये सड़क न केवल रोजगार को सुगम बनाएगी बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य और आथिर्क विकास में भी अपनी भुकी निभाने वाली है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News