हरियाणा में UHBVN व DHBVN का खेतों की बिजली के लिए नया शेड्यूल जारी, सभी किसान साथी जरूर करें चेक
Udaipur Times, Haryana News, करनाल : हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में धान के कटाई सीजन को देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने खेती वाले AP फीडरों की बिजली सप्लाई में कटौती कर दी है। पहले जहां तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे करके बिजली दी जा रही थी, वहीं अब नया पावर रेगुलेटरी मेजर लागू कर दिया गया है। इसके तहत किसानों को अब सिंगल शिफ्ट में ही आठ घंटे बिजली मिलेगी।
UHBVN पंचकूला की ओर से 19 सितंबर 2026 को दो अलग- अलग आदेश जारी किए गए हैं। पहला पत्र AP फीडरों के लिए है, जबकि दूसरा PHT पर लगे 11 KV AP फीडरों के लिए है। दोनों ही आदेश रात 12 बजे से प्रभावी हो गए हैं। वहीं, निगम के आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर से 19 सितंबर के बीच प्रदेश में बिजली की खपत में भी उतार चढ़ाव जारी है। करनाल में 15 सितंबर को 111.79 लाख से बढ़कर 20 सितंबर तक 123.23 लाख एक दिन की बिजली खपत तक पहुंच गई है। ग्रिड पर लोड बढ़ने के कारण ही यह फैसला लिया गया है। PHT लगे 11 KV फीडरों के लिए थ्री-फेज और सिंगल फेज का अलग शेड्यूल बनाया गया है। ग्रुप-A में थ्री-फेज 08:00-16:00 और सिंगल फेज 05:30-06:30 व 19:30-02:30 तक चलेगी। Haryana News
ग्रुप-B में जोन वाइज 11:00 से 13:00 बजे तक सिंगल फेज और 19:00 से 02:15 बजे तक रात की सप्लाई का प्रावधान है। निगम ने स्पष्ट किया है कि ग्रिड अनुशासन बनाए रखने के लिए जीरो कट और लोड रिस्ट्रिक्शन लागू रहेगी। शाम 6 बजे से रात 12 बजे और रात 12 से सुबह 02:30 बजे तक AP श्रेणी को कोई हर्जाना नहीं मिलेगा। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि पहले भी घरेलू, AP व शहर के लिए बिजली सप्लाई शेड्यूल अनुसार ही होती है। जारी निर्देशों का पालन होता रहेगा। हर सब-स्टेशन, डिविजिनल, सब-डिविजिनल और जेई कार्यालय में निर्देश हिंदी-अंग्रेजी में चस्पा किया जाए आदेश का उल्लंघन करने वाले सब-स्टेशन स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होगी। Haryana News
UHBVN व DHBVN के सिंगल ग्रुप में यह रहेगा शेड्यूल
आदेश के अनुसार ग्रुप-A में UHBVN और DHBVN के सिंगल ग्रुप को सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक कुल आठ घंटे सप्लाई दी जाएगी। इसी ग्रुप में सबसे ज्यादा AP लोड माना गया है। वहीं, ग्रुप-B को दो हिस्सों में बांटा गया है। ग्रुप-A में पंचकूला जोन, दिल्ली जोन, रोहतक जोन और हिसार जोन को 02:30 से 10:30 और 02:45 से 10:45 बजे के बीच आठ घंटे सप्लाई मिलेगी। ग्रुप-2 में पंचकूला-दिल्ली जोन को 10:30 से 18:30 और रोहतक-हिसार जोन को 10:45 से 18:45 बजे तक सप्लाई दी जाएगी। ये ग्रुप हर तीसरे दिन रोटेट होंगे।