यहां बनेगा नया छह लेन का एलीवेटेड कॉरिडोर, जाने क्या-क्या मिलेंगे लाभ ?

 | 
यहां बनेगा नया छह लेन का एलीवेटेड कॉरिडोर, जाने क्या-क्या मिलेंगे लाभ ?

Udaipur Times, New Delhi : दिल्ली वालों के लिए बड़ी अच्छी खबर आई है। आउटर रिंग रोड पर बाहरी दिल्ली के मुकरबा चौक और दक्षिणी दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर सफर आसान बनाने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इसे लेकर इन दोनों व्यस्त सड़क मार्गों पर ट्रैफिक संचालन और भी बेहतर हो सकेगा। मां आनंदमयी मार्ग पर आउटर रिंग रोड से महरौली-बदरपुर रोड तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलीवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। New Delhi

जानकारी के मुताबिक यह करीब 12 चौराहों के यातायात को ऊपर से निकालते हुए उन्हें बाईपास करेगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर पश्चिमी दिल्ली व बाहरी दिल्ली के व्यस्त सड़क मार्ग मुकरबा चौक पर मौजूदा छह लेन के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को बढ़ाकर 10 लेन किया जाएगा।

बदरपुर रोड पर कॉरिडोर बनने से ये लाभ मिलेंगे New Delhi

मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित एलीवेटेड कॉरिडोर मां आनंदमयी मार्ग पर लगभग 12 चौराहों को बाईपास करेगा। 

जानकारी के मुताबिक क्राउन प्लाजा इंटरसेक्शन पर प्रस्तावित अंडरपास और गोल चक्कर से ओखला एस्टेट मार्ग पर गाड़ियों के ट्रैफिक को कम करने में और अधिक मदद मिलेगी। New Delhi

मिली जानकारी के अनुसार ग्राउंड लेवल पर ट्रैफिक कम होने के साथ-साथ, इस परियोजना से आनंदमयी मार्ग पर पैदल चलने वालों और नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News