800 एकड़ में यहां बसाई जाएगी नई स्पोर्ट्स सिटी ! जाने एक्सप्रेसवे-मेट्रो और बुलेट ट्रेन समेत क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं ?
Udaipur Times, Noida Sports City : यूपी में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो गई है, जिसके चलते यहां नए नए शहर बसाए जा रहे है। यूपी का गौतमबुद्ध नगर का नोएडा एजुकेशन, हेल्थ के साथ स्पोर्ट्स सिटी हब भी बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ने लेआउट प्लान नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी को सौंप दी है।
नोएडा स्पोर्ट्स सिटी का प्लान
मिली जानकारी के अनुसार कुल भूमि का 70 फीसदी हिस्सा टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, स्क्वैश, क्रिकेट-गोल्फ जैसी खेल सुविधाओं के लिए आरक्षित रहेगा। बाकी 26 से 28 फीसदी इलाके में हाउसिंग सोसायटी के तौर पर आवासीय इलाका और 2-4 प्रतिशत में में व्यावसायिक गतिविधि होगी। Noida Sports City
जानकारी के मुताबिक चयनित बिल्डर को 3 साल के भीतर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और 5 साल के भीतर आवासीय टावर पूरे करने की समयसीमा तय की जाएगी। स्पोर्ट्स सिटी में 70% जमीन पर खेल सुविधाएं अनिवार्य हैं।
नोएडा स्पोर्ट्स सिटी कहां बसेगी
मिली जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट का प्लान नोएडा अथॉरिटी ने साल 2007-2011 के बीच बनाया था और इसमें करीब 800 एकड़ जमीन शामिल थी। बिल्डरों ने फ्लैट तो बनाए लेकिन खेल सुविधाएं नहीं बनाईं। अब उम्मीद है कि खेल से जुड़ी सुविधाएं अगले 3 से 5 सालों में विकसित हो जाएंगी। Noida Sports City
कनेक्टिविटी
जानकारी के मुताबिक नोएडा स्पोर्ट्स सिटी खासकर सेक्टर 150 और 152 की दिल्ली-NCR से सबसे बेहतरीन कनेक्टिविटी है। ये स्पोर्ट्स सिटी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे है। दिल्ली डीएनडी फ्लाईवे के जरिए और ग्रेटर नोएडा तक आवाजाही आसान है। स्पोर्ट्स सिटी के करीब से यमुना एक्सप्रेसवे शुरू होता है। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़, मथुरा, आगरा और जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ता है। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद का FNG एक्सप्रेसवे के जरिये स्पोर्ट्स सिटी से एनसीआर में हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। Noida Sports City
स्पोर्ट्स सिटी से मेट्रो कनेक्टिविटी
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन स्पोर्ट्स सिटी के सेक्टर 150 से महज 3 से 5 किमी दूर है। केंद्र सरकार ने फरवरी में सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक नई मेट्रो लाइन विस्तार को मंजूरी दी है। इससे एक्वा लाइन से सीधे दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मैजेंटा लाइन के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। स्पोर्ट्स सिटी दिल्ली आवाजाही आसान होगी। Noida Sports City
बुलेट ट्रेन से कनेक्टिविटी संभव
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 865 किलोमीटर लंबा है, जो दिल्ली को नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा और वाराणसी से जोड़ेगा। इस बुलेट ट्रेन रूट का एक स्टेशन नोएडा सेक्टर 144 और दूसरा जेवर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित है। स्पोर्ट्स सिटी से सेक्टर 144 की दूरी बेहद कम है।
रैपिड रेल से कनेक्टिविटी
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर 72।5 किलोमीटर लंबा है, जो गाजियाबाद स्टेशन को ग्रेटर नोएडा होते हुए सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगा। Noida Sports City स्पोर्ट्स सिटी से नजदीकी स्टेशन परी चौक और सूरजपुर इसके स्टेशन होंगे। जानकारी के मुताबिक स्पोर्ट्स सिटी के सेक्टर 150/152 के ठीक बगल में सेक्टर 148 एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन से मात्र 2 स्टेशन की दूरी पर परी चौक है।