हरियाणा में यहां बनेगा नया खेल स्टेडियम, 24 करोड़ के खर्च से ग्रामीणों को मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं

 | 
हरियाणा में यहां बनेगा नया खेल स्टेडियम, 24 करोड़ के खर्च से ग्रामीणों को मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में मानेसर क्षेत्र में खिलाड़ियों को भी खेल के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम ने तीन बड़े विकास प्रोजेक्ट तैयार करने का प्लान बना लिया है जिसके तहत इस सभी प्रोजेक्ट्स पर 24 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि खर्च करने का प्लान निगम ने बनाया है।Haryana News 

जानकारी के मुताबिक निगम द्वारा गांवों में भी खेल सुविधाओं के लिए इनडोर और ओपन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और प्रत्येक गांव में कहीं स्टेडियम तो कहीं पर सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। Haryana News

साढ़े नौ करोड़ खर्च होंगे

मिली जानकारी के अनुसार मानेसर के गढ़ी गांव में चंदू रोड के पास नौ करोड़ 50 लाख रुपये में एक भव्य ओपन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कम्युनिटी सेंटर बनाने का प्लान भी तैयार किया गया है। Haryana News

हरसरू गांव में बड़ा निवेश

जानकारी के मुताबिक परियोजनाओं के तहत सबसे बड़ा निवेश हरसरू गांव के वार्ड नंबर-2 में बहुउद्देशीय बिल्डिंग बनाई जाएगी जिसके लिए 9 करोड़ 90 लाख रुपये का प्लान बनाया गया है, इसी के साथ रिक्रिएशन और इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का प्लान हैं। Haryana News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News