हरियाणा में यहां बनेगा नया स्टेडियम, करोड़ों रुपये की लागत से मिलेंगी ये खास सुविधाएं
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर को करीब 10 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। जानकारी के अनुसार HL सिटी सेक्टर-37 में 7 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम बनने वाला है। विधायक राजेश जून और HL सिटी के निदेशक राकेश जून ने इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मिली जानकारी के मुताबिक 5 एकड़ जमीन में बनने वाले फुटबॉल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए करीब 600 लोगों की क्षमता वाला पैवेलियन बनाया जाएगा। वहीं, करीब 2 एकड़ क्षेत्र में पार्किंग विकसित की जाएगी, जिसमें लगभग 250 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। Haryana News
ट्रैक का उद्घाटन
जानकारी के अनुसार साथ ही 1 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए जॉगिंग और साइकिल ट्रैक का भी उद्घाटन किया गया। ट्रैक शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सुबह-शाम जॉगिंग, साइकिलिंग और फिटनेस के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे युवाओं के साथ आम लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक विधायक राजेश जून ने कहा कि बहादुरगढ़ में खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण महत्वपूर्ण कदम है।