सिरसा में VLDA सुसाइड केस में आया नया मोड ! VS-SDO और DD समेत 5 पर लगे गंभीर आरोप
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले के माधोसिंघाना स्थित सरकारी पशु अस्पताल में कार्यरत 28 वर्षीय वेटनरी लाइव स्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट (VLDA) अशोक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार रात अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अशोक का शव फंदे से लटका मिला।
गांव कैरांवाली निवासी अशोक वर्ष 2022 से माधोसिंघाना सरकारी पशु अस्पताल में तैनात था। परिजनों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से लगातार काम के दबाव के कारण घर नहीं आया था। इसी दौरान वह विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ भी गया था और लौटने के बाद भी अस्पताल में ही रुका हुआ था।
हरियाणा के सिरसा में वेटरनरी लाइव स्टॉक डेवलेपमेंट असिस्टेंट (VLDA) 28 वर्षीय अशोक कुमार का सुसाइड केस में नया मोड़ आया है। VLDA के सुसाइड वाले घटनास्थल का वीडियो सामने आया है और इसने सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी पर मृतक के परिजनों का कहना है कि अशोक के हाथ चारपाई पर रखे थे और उसके घुटने जमीन पर टिकें हुए थे। परिजनों ने हत्या का भी शक जताया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि लटकने के कारण वजन से पंखे की पंखुड़ियां मुड़ गई थी।
गांव के युवक से खाना मंगवाया तो खुला राज
पशु अस्पताल में कार्यरत VLDA अशोक का शव अस्पताल परिसर में फंदे से लटका मिला। रविवार रात उसने गांव के एक युवक से खाना पहुंचाने को कहा था, लेकिन अस्पताल का गेट अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से अंदर पहुंचने पर उसका शव बरामद हुआ।
सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रवि ने आरोप लगाया कि अशोक पर अत्यधिक कार्यभार था। करीब 4500 पशुओं के टीकाकरण की जिम्मेदारी अकेले संभाल रहे अशोक मानसिक दबाव में थे और तबादले की मांग भी लंबित थी।
चार कर्मचारियों को ठहराया जिम्मेदार
मृतक के परिजनों का आरोप है कि विभाग के लोग अशोक को लगातार परेशान कर रहे थे और काम को लेकर मानसिक प्रताड़ित कर दबाव बना रहे थे। इस घटना ने कई सवाल उठा दिए हैं। आखिरकार खुद के ही विभाग के अफसरों पर आरोप है।
मृतक के परिजनों ने शिकायत में पांच कर्मचारी-अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं, जिनमें दो (VLDA), (VS) और SDO एवं DD के नाम शामिल है। आरोप है कि इन लोगों की प्रताड़ना और व्यवहार के कारण ही यह घटना हुई। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच की जा रही है।
