हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय ! IMD ने जारी किया तूफ़ानी बारिश का अलर्ट
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से काफी बदल गया है। हरियाणा के मौसम विभाग ने हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही प्रदेश में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले है इसका असर अगले कई दिनों तक रहेगा और बारिश होने की भी आशंका बनी रहेगी। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
11 अक्तूबर, 2026 :
मौसम: पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा राज्य में विशेषकर उत्तरी व पश्चिमी जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आया हुआ है तथा जिसका प्रभाव अगले दो दिनों तक 13 अक्तूबर तक रहने की संभावना है तथा इस के बाद एक और पश्चिमीविक्षोभ 13 अक्तूबर को पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिससे 14 अक्तूबर से 16 अक्टूबर के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर स्थानों पर आंशिक बादलवाई तथा हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु बाद में मौसम खुश्क तथा हवाओं में बदलाव तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार