नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द होगा सक्रिय ! पंजाब-हरियाणा, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में होगी जोरदार बारिश
Udaipur Times, Weather Alert : मानसून 2026 का सीजन शुरू होने के बाद से अब तक उत्तर भारत में एक बड़े और व्यापक बारिश के दौर का इंतजार लगातार जारी है। हालांकि जून में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई इलाके अभी भी मानसून की पहली अच्छी और व्यापक बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां बड़े पैमाने पर बढ़ने वाली हैं, जिसका असर उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम में राजस्थान के जैसलमेर तक देखने को मिलेगा। अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश भी देखने को मिलेगी।
21 जुलाई से एक नया WD उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिसका मुख्य असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान तक रहेगा।
वहीं बंगाल की खाड़ी से बना Cyclonic Circulation पश्चिम बंगाल और झारखंड से आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और पूर्वी राजस्थान की तरफ पहुंचेगा।
सक्रिय Monsoon Trough और अलग-अलग हिस्सों में बने छोटे Circulation भी बारिश की गतिविधियों को बढ़ाएंगे।
इन सभी मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अगले कुछ दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग समय पर व्यापक बारिश देखने को मिलेगी।
लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे इलाकों में यह दौर बड़ी राहत लेकर आएगा, जबकि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में नदियों और बरसाती नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है।
25 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात की तरफ बढ़ेगा। वहीं 27 से 28 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और नया Circulation बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से जुलाई के अंतिम दिनों में उत्तर और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेंगी।
