हरियाणा में यहां बनेगा न्यूक्लियर प्लांट, 42 हजार करोड़ के निवेश से 1400 एकड़ में होगा तैयार

 | 
 हरियाणा में यहां बनेगा न्यूक्लियर प्लांट, 42 हजार करोड़ के निवेश से 1400 एकड़ में होगा तैयार  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश की परमाणु ऊर्जा में  हरियाणा अब योगदान देने वाला है। जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर प्लांट केंद्र सरकार के ऐलान से हरियाणा में स्थापित होने वाला है। 

जानकारी के अनुसार यह प्लांट हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर में बनने वाला है। गोरखपुर हरियाणा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में वर्ष 2031 से बिजली उत्पादन शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है। Haryana News

यह प्लांट लगभग 1,400 एकड़ में फैला हुआ है, इस विशाल परमाणु संयंत्र के निर्माण में लगभग ₹42,000 करोड़ का खर्च अनुमानित है। 

भारत की परमाणु क्षमता बढ़ाने की प्राथमिकता के अनुरूप यह प्लांट होगा। पिछले 8 सालों में देश की सुरक्षा को लेकर PM मोदी कई बड़े फैसले ले चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना के लिए मोदी सरकार द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। Haryana News

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, हरियाणा में परमाणु ऊर्जा विभाग को परमाणु ऊर्जा संयंत्र खोलने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय के लिए यह क्षेत्र आशाओं से भरा हुआ है। इन प्रोजेक्टों के जरिए देश अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा।

परमाणु ऊर्जा संयंत्र पहले देश के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों या महाराष्ट्र तक ही सीमित थे। Haryana News

क्षमता और चरण

इस प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 2800 मेगावाट है, जिसमें 700-700 मेगावाट की कुल चार इकाइयां (Reactors) लगाई जाएंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News