पीएनबी का एक लुटेरा जयपुर के ताला गांव से दबोचा गया

उदयपुर 25 सितंबर 2019, उदयपुर में बहुचर्चित पीएनबी डकैती के मामले में पुलिस ने एक लुटेरे को जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चंदवाजी थाना क्षेत्र के ताला गांव से धर दबोचा है। जबकि दो आरोपी अँधेरे का फायदा उठाकर भाग छूटे।

 | 

उदयपुर पुलिस की टीम डकैती में मुख्य आरोपी प्रदीप की पपला गैंग के सदस्य होने के आशंका में जयपुर गई थी जहाँ मुखबिर की सूचना के आधार पर डकैती के तीन आरोपियों का सुराग मिलने पर आरोपियों की गाड़ी का पीछा किया तो आरोपी ताला गाँव चौकी की नाकाबंदी तोड़कर दौसा हाइवे की तरफ फरार हुए। जयपुर प्रतापगढ़ स्टेट हाइवे पर पुलिस की गाडी को देखकर आरोपियों ने ताला गांव के मणिहारों के मोहल्ले में घुसा दी जहाँ आरोपियों की गाडी एक मकान से टकरा गई। आरोपी गाडी से निकलकर भागे तो पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दो आरोपी अँधेरे का फायदा उठाकर भाग छूटे।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने पकड़ में आये आरोपी को चंदवाजी थाना में रखवाया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है की उदयपुर जिला पुलिस अध्यक्ष कैलाश चंद्र बिश्नोई ने घटना में लिप्त सभी आरोपियों पर पांच पांच हज़ार का इनाम घोषित कर रखा है।

पीएनबी के लुटेरों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News