हरियाणा में पुलिस की ERV गाड़ी हुई हादसे का शिकार, तीन पुलिसकर्मी हुए घायल

 | 
हरियाणा में पुलिस की ERV गाड़ी हुई हादसे का शिकार, तीन पुलिसकर्मी हुए घायल

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के  सिरसा जिले में पुलिस ERV की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ERV गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती  करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की पेड़ से टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन में भी काफी टूट-फूट है और गाड़ी की बैटरी उछल कर दूर जा गिरी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 11:30 बजे गांव नहराणा के पास हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों ही पुलिसकर्मी गश्त पर थे। इस दौरान ERV गाड़ी नाथूसरी चोपटा से नहराणा गांव की ओर गश्त पर जा रही थी। चोपटा-भट्टू रोड पर नहराणा के पास पुलिस की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। 

हादसे के दौरान गाड़ी रोड के साइड में नीचे खेतों की ओर खाई में उतर गई और फिर पेड़ से टकराई। और गाड़ी के टायर तक फट गए। घायलों में दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया है और एक का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News