कुंदन माली की साहित्यिक यात्रा पर जयपुर में होगा कार्यक्रम

उदयपुर, 7 जून 2019। हिंदी व राजस्थानी भाषा के शहर के ख्यातनाम साहित्यकार कुंदन माली की राजस्थानी में साहित्यिक यात्रा पर आधारित कार्यक्रम 'आखर' शनिवार को सायंकाल 6 बजे जयपुर के होटल आईटीसी राजपुताना में आयोजित होगा।

 | 

कुंदन माली की साहित्यिक यात्रा पर जयपुर में होगा कार्यक्रम

उदयपुर, 7 जून 2019। हिंदी व राजस्थानी भाषा के शहर के ख्यातनाम साहित्यकार कुंदन माली की राजस्थानी में साहित्यिक यात्रा पर आधारित कार्यक्रम ‘आखर’ शनिवार को सायंकाल 6 बजे जयपुर के होटल आईटीसी राजपुताना में आयोजित होगा।

‘आखर’ से जुड़े प्रमोद शर्मा ने बताया कि राजस्थानी भाषा में उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान करने वाले साहित्यकारों के लेखन के दौरान हुए अनुभव एवं उनके विचारों से आमजन से रुबरू करवाने के उद्देश्य से प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अब तक राजस्थानी के कई बड़े हस्ताक्षरों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। कुंदन माली से उनकी लेखकीय यात्रा के बारे में साहित्यकार गौरीकांत शर्मा सवाल-जवाब करेंगे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News