121 करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगी सर्विस रोड, जाने किन-किन रूटों पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी ?

 | 
121 करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगी सर्विस रोड, जाने किन-किन रूटों पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी ?

Udaipur Times, New Delhi : दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के तीसरे रिंग रोड यानी कि अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) यानि दो-लेन वाले सर्विस रोड की सौगात मिली है, जिससे लोगों का हाईवे तक का सफर आसान होने वाला है। 

जानकारी के मुताबिक 12 महीने में NHAI, 121.57 करोड़ रुपये से यह रोड बनाएगी। इसका रखरखाव 10 सालों तक होगा। Delhi New Highway

मिली जानकारी के अनुसार अर्बन एक्सटेंशन रोड-II NH-344M को दिल्ली का तीसरा रिंग रोड कहा जाता है। यह दिल्ली-NCR में करीब 75–76 KM लंबा 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे कॉरिडोर है, जो कि अलीपुर (NH-44) से शुरू होकर उत्तर, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के प्रमुख इलाकों से होते हुए महिपालपुर के पास NH-48 (दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे) को जोड़ने का काम करता है। NHAI सर्विस रोड दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) के किनारे मौजूद राइट ऑफ वे के भीतर बनाने जा रहा है। Delhi New Highway

जानकारी के मुताबिक NHAI की मदद से दिल्ली में दो लेन वाला एक सेकेंडरी सर्विस रोड बनाने जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार सर्विस रोड बनाने का काम कब से शुरू होगा,  लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। Delhi New Highway

जानकारी के मुताबिक UER-II के किनारे सेकेंडरी सर्विस रोड बनने से आस-पास के गांवों और रिहायशी इलाकों और उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर, नरेला, बवाना और रोहिणी के आसपास के एरिया का सफर आसान होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के मुंडका, नजफगढ़, दिचाओन कलां और द्वारका के आसपास के इलाकों को भी बढ़िया कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे बवाना, मुंडका और नजफगढ़ जैसे क्षेत्रों में भी फायदा मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News