हरियाणा से खाटूश्याम और हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा रूटमैप

 | 
हरियाणा से खाटूश्याम और हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा रूटमैप

Udaipur Times, Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा से खाटूश्यामजी और हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल ने एक Special ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन जुलाई माह में ही रींगस (खाटूश्यामजी) से चलेगी, जिससे शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ नारनौल, अटेली और रेवाड़ी क्षेत्र को भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। Railway News

मंगलवार को चलेगी

Railway से मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक मंगलवार को ट्रेन संख्या 09203 वेरावल-हरिद्वार Special वेरावल से दोपहर 4:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 7, 14, 21 और 28 जुलाई 2026 चलने वाली है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 09204 हरिद्वार-वेरावल Special प्रत्येक बुधवार रात 9:30 बजे हरिद्वार से रवाना होगी। इसका संचालन 8, 15, 22 और 29 जुलाई 2026 से होने वाला है। Railway News

यहां होगा ठहराव

जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन जूनागढ़, जेतलसर, ढसा, धोला, बोटाद, धंधुका, धौलका, गांधीग्राम, मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकने वाली है। Railway News

संख्या सीमित

यात्रियों की सुविधा के लिए थर्ड AC, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। Railway News ट्रेन संख्या 09203 की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News