Udaipur Times, New Delhi : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा कैंट और पलवल के बीच अनारक्षित दैनिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01941/01942 का संचालन 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
ट्रेन में साधारण यानी अनारक्षित डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 01941 आगरा कैंट से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर सुबह 9:45 बजे पलवल पहुंचेगी। रास्ते में रुनकुटा, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसी कलां और होडल स्टेशन पर ठहरेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01942 पलवल से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन होडल, कोसी कलां, छाता, मथुरा जंक्शन, बाद और रुनकुटा स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे के अनुसार यात्री ट्रेन से संबंधित जानकारी 139 हेल्पलाइन या रेलवे पूछताछ सेवा से ले सकते हैं।