हरियाणा के रेलयात्रियों की बल्ले-बल्ले, मऊ से अंबाला के बीच शुरू होगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

 | 
हरियाणा के रेलयात्रियों की बल्ले-बल्ले, मऊ से अंबाला के बीच शुरू होगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

Udaipur Times, Railway News : त्यौहारी सीजन पर हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। इस समयावधि के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ से अंबाला के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से जहां यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना आसान होगा तो वहीं दूसरी ओर नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

यह रहेगा शेड्यूल 

ट्रेन नंबर 05301, मऊ- अंबाला स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार को सुबह 04.40 बजे मऊ जंक्शन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 03.55 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पर आगमन करेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05302, दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक  प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05.45 बजे अंबाला कैंट से रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 4 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंचेगी।

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बेल्थरारोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों को मिलेगा फायदा 

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का पूर्वांचल के यात्रियों के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को भी मिलेगा। वहीं, हरियाणा के यात्रियों को दिल्ली के लिए एक और अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी त्यौहारी सीजन पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों को भीड़-भाड़ से दूर आरामदायक सफर का अनुभव मिल सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News