हरियाणा में यहां बनेगा 14 एकड़ में अत्याधुनिक जिला स्तरीय स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार युवाओं के लिए खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही हैं। हरियाणा में खेल सुविधा बेहतरीन बनाने के लिए गांव बड़कोदा-बडगांव में लगभग 14 एकड़ भूमि पर 5 करोड़ रुपये की राशि से जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनने वाला है।

आज प्रदेश के खिलाड़ी पूरी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। इस स्टेडियम के बनने से न केवल नारनौल, बल्कि पूरे जिले के उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे भविष्य में देश के लिए पदक जीत सकें। Haryana News

जिला स्तरीय खेल स्टेडियम

जानकारी के मुताबिक, गांव बड़कोदा-बडगांव में स्टेडियम के लिए खेल विभाग ने सुविधाओं का विस्तृत ''स्कोप आफ वर्क'' तैयार कर मुख्य वास्तुकार को ड्राइंग बनाने के लिए भेज दिया है। इस आधुनिक स्टेडियम में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। यहां 400 मीटर का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिसके बीच में फुटबॉल ग्राउंड होगा। इसके अलावा, हॉकी प्रेमियों के लिए हॉकी एस्ट्रोटर्फ और क्रिकेट के लिए अलग से खेल मैदान का निर्माण होगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इनडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम परिसर में तीन कोर्ट वाला वुडन बैडमिंटन हॉल, एक मल्टीपरपज इंडोर हॉल, और वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के लिए इंडोर ग्राउंड बनाए जाएंगे। Haryana News मार्शल आर्ट्स और पारंपरिक खेलों के लिए कबड्डी, कुश्ती और जूडो के अलग-अलग हॉल की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, शूटिंग रेंज, आर्चरी ग्राउंड, सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट और एक आधुनिक तैराकी तरणताल (स्विमिंग पूल) भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए यहां लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, बाथरूम और शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही, हर खेल के सामान के लिए विशेष स्टोर रूम और जिला खेल कार्यालय के लिए एक प्रशासनिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News