कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर विद्यार्थी को लूटा
अहमदाबाद से उदयपुर आने वाली एक निजी बस में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिला कर एक विद्यार्थी को लूटने का मामला सामने आया है । अहमदाबाद निवासी अभिषेक सिंह ने सूरजपोल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि कल रात अहमदाबाद से उदयपुर आते समय बस में एक अनजान व्यक्ति ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया जिसके बाद उसे नींद लग गयी, उदयपुर पहुँचने पर उसे पता चला कि उसका सामान गायब था जिसमें एक लैपटॉप और 40000 रूपये थे।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक उदयपुर में पढाई करता है और दीपावली मानाने अपने घर अहमदाबाद गया हुआ था, कल रात वह एक निजी बस से उदयपुर वापस आ रहा था, अभिषेक के साथ स्लीपर में एक अनजान व्यक्ति भी था।
बस जब बीच में ढ़ाबे पर रुकी तो अनजान व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक लाया और अभिषेक को पीने के लिया कहा, जिस पर अभिषेक ने मना कर दिया, परन्तु बार-बार आग्रह करने पर अभिषेक ने कोल्ड ड्रिंक पी ली जिसके बाद उसे नींद लग गयी। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उदयापोल पहुँच कर जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसके दोनों बैग घायब थे जिसमे एक लैपटॉप और 40000 रुपये थे और संदिग्ध व्यक्ति का भी कोई पता नही था।
सूरजपोल पुलिस नें मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है ।