कमाण्डर के.के.मेहता के नेतृत्व में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

प्रथम राज नेवल यूनिट एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 12 आर.ए.सी बटालियन देबारी, उदयपुर में तीसरे दिन गुरूवार को बी.एन.कॉलेज उदयपुर के स्वीमिंग पुल में नेवल यूनिट एन.सी.सी. के कमाण्डर के.के.मेहता के नेतृत्व में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 | 

कमाण्डर के.के.मेहता के नेतृत्व में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजनप्रथम राज नेवल यूनिट एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 12 आर.ए.सी बटालियन देबारी, उदयपुर में तीसरे दिन गुरूवार को बी.एन.कॉलेज उदयपुर के स्वीमिंग पुल में नेवल यूनिट एन.सी.सी. के कमाण्डर के.के.मेहता के नेतृत्व में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें उदयपुर, अजमेर और जयपुर के छात्र एवं छात्रा कैडेट्स ने भाग लिया तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर कमाण्डर के.के.मेहता द्वारा नवाजा गया तथा चयनित कैडेट्स विशाखापट्टनम मे आयोजित नौसैनिक कैम्प में भाग लेंगें। 10 दिवसीय शिविर समाप्त होने के बाद 1 राज नेवल यूनिट एन.सी.सी का सैंलिग एक्सपिडिशन कैम्प जयसंमन्द में 21-30 अक्टूबर तक आयोजित होगा जिसमें अजमेर, जयपुर और उदयपुर के 90 छात्र एवं छात्रा कैडेट्स भाग लेंगें और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाऐगा।

चीफ ऑफीसर एस. के. गुप्ता ने बताया कि एन.सी.सी. ग्रुप कमाण्डर कर्नल बी.एम.राठौड़ के नेतृत्व में एन.आई.सी. कैम्प दिसम्बर माह में आयोजित किया जाऐगा। इस कैम्प में भारत के सभी राज्यों के छात्र-छात्रा कैडेट्स भाग लेंगें।

1st  ऑफिसर वी.के.जैन ने बाल विवाह एवं भू्रण हत्या पर कैडेट्स को उद्बोधन प्रदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News