जयपुर युवा महोत्सव में भाग लेने जिले से 300 युवाओं का दल हुआ रवाना

स्वामी विवेकानन्द की 150वी जयतीं पर 12 जनवरी को आयोजित होने वाले जयपुर युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए उदयपुर से 300 युवाओ का दल आज शाम को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान मे रवाना हुआ ।

 | 

युवाओ का नेतृत्व कर रहे नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक पवन अमरावत ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द की जयतीं के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित किए जा रहे है युवा महोत्सव को लेकर उदयपुर जिले के 300 युवा जिसमें एन.एस.एस, मीरा गर्ल्स कालेज,नेहरू युवा केन्द्र एव एन.सी.सी के युवा भाग लेगें।

अमरावत ने बताया कि  जिले के पचायंत समिती के कोटडा, भीडंर, लसाडिया, सलुम्बर, सराडा, बडगाव, झाडोल, गोगुन्दा सहित जिले के अन्य तहसील के युवा भी  इसमें शामिल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News