उमराह के लिये 50 जायरिनों का दल रवाना
मुस्लिम समाज के 50 लोगों का दल मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर खांजीपीर चौक से रवाना हुआ।
| Jan 2, 2020, 19:35 IST
उदयपुर 2 जनवरी 2020 । मुस्लिम समाज के 50 लोगों का दल मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर खांजीपीर चौक से रवाना हुआ।
इस उमराह दल में शहर भर से जाने वाले जायरिनों का मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रियों को फूल-मालाएं पहना रूखसत किया। इस मौके पर नातखानों ने नातेपाक पढ़ी।
सैय्यद फैजान अली ने बताया की मक्का और मदीने के साथ ही इन लोगो को वहां की तमाम जियारतें कराई जाएगी, जिसमें गारे हीरा, गारे सोर, फतेह मक्का, मस्जिद़े बुखारी, मस्जिदे किब्ल्तेन जैसी सभी जियारत कर यह दल 15 दिन बाद लौटेगा।
इस अवसर पर सैय्यद जीशान अली, राशिद खान, सदर कलीम खान, मौलाना आफताब आलम, मोहममद उमर ने फूल मालाएं पहना विदा किया।
