उदयपुर से 500 यात्रियों का दल जग्गनाथपुरी के लिए रवाना
राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थयान योजना के अंतर्गत आज उदयपुर शहर से 500 यात्रियों का दल जग्गनाथपुरी के लिए रवाना हुआ। संभाग के अलग अलग ज़िलों से कुल 754 यात्री इस यात्रा में शामिल हैं।
| Sep 8, 2013, 18:45 IST

राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थयान योजना के अंतर्गत आज उदयपुर शहर से 500 यात्रियों का दल जग्गनाथपुरी के लिए रवाना हुआ। संभाग के अलग अलग ज़िलों से कुल 754 यात्री इस यात्रा में शामिल हैं।
वरिष्ठ नागरिक मंच के वीरेंद्र पुनिया ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना किया। देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा में राजसमन्द से 145, डूंगरपुर से 55, बांसवाडा से 45, चित्तौड़गढ़ से 222 और प्रतापगढ़ से 39 यात्री हैं।
साथ ही करीब 976 यात्री राज्य के कई हिस्सों से इस यात्रा में शामिल है।