उमराह के लिए रवाना हुआ 51 सदस्यों का दल

मुस्लिम समाज के 51 लोगो का दल मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर आज रवाना हुआ। शहर भर से जाने वाले सभी यात्री जोहर की नमाज के बाद खांजीपीर स्थित नूरी चोक में इकठ्ठे हुए; जहाँ मुस्लिम समाज के लोगो ने यात्रियों को फूल मालायें पहना और गले मिल विदा किया गया।

 | 

इस मोके पर नात ख्यानो ने नाते पाक में में मदीना चला में मदीना चला फिर करम हो गया में मदीना चला जेसी नाते पढ़ी गई साथ ही इस अवसर पर मस्जिद खुदबे आलम के इमाम आफ़ताब आलम अशरफी ने यात्रियों के लिए दुआएं की।

खांजीपीर मोहल्ले के सदर कलिम खान अमजद खान रशीद खान आबिद खान सहित समाज सेकड़ो लोगो ने उमराह यात्रियों को मुबारक बाद दी। सय्यद टूर एंड ट्रेवल्स की और से गया यह दल मक्का और मदीना की यात्रा पूरी कर 15 अप्रेल को वापस लोटेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News