सज्जनगढ़ देख अभिभूत हुआ एनडीसी अधिकारियों का दल

उदयपुर भ्रमण पर आए नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के अधिकारियों के दल ने शुक्रवार को उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सज्जनगढ़ दुर्ग का अवलोकन किया। प्रकृति की अनुपम छटा को देख एनडीसी के अधिकारियों का दल अभिभूत हो उठा। उन्होंने उदयपुर के नैसर्गिक सौंदर्य की सराहना की।

 | 

इसके पश्चात दल के सदस्यों ने जिले की बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र की मदार ग्राम पंचायत मदार में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए विभिन्न जल संरक्षण एवं पौधरोपण कार्यों का अवलोकन किया और अभियान की सराहना की। इसके पश्चात दल के अधिकारी वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर गए।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News