आयुर्वेद-पंचकर्म चिकित्सा शिविर में कुल 156 लोग हुए लाभान्वित
देव्यंशी आयुर्वेद एण्ड पंचकर्म हॉस्पिटल, सेक्टर 5 में आरोग्य सप्ताह के तहत निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर कल सम्पन्न हुआ।
देव्यंशी आयुर्वेद एण्ड पंचकर्म हॉस्पिटल, सेक्टर 5 में आरोग्य सप्ताह के तहत निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर कल सम्पन्न हुआ।
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मुकेश प्रजापत ने बताया कि, चिकित्सा शिविर में जोड़ों का दर्द, मोटापा, थाइराइड, ब्लड प्रेशर, पाइल्स, पेट के रोग, एलर्जी, कमर दर्द, साइनस, माइग्रेन, अनिद्रा, डिप्रेशन, एसिडीटी रोग निवारण सम्बन्धित निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा दी गई; साथ ही जरूरतमंदो को दवाईयां भी निःशुल्क दी गई।
शिविर में कुल 156 लोगों ने चिकित्सा लाभ लिया और 1000 से अधिक लोगों ने रोग प्रतिरोधक काढ़ा पिया। शिविर में डॉ. मुकेश प्रजापत, डॉ. प्रकाश धाकड़, चेतन सालवी, कंचन, भावना कलाल, सोनिया सेन आदि ने अपनी सेवाएं दी।