दस लाख की खैर की लकड़ी से भरा ट्रक ज़ब्त, एक गिरफ्तार

उदयपुर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक ट्रक को ज़ब्त कर उसमे भरी हुई तक़रीबन दस लाख रूपये के मूल्य की खैर की लकड़ी बरामद की है जो की गोगुन्दा के जंगलो से चोरी कर ले गई है। पुलिस के ट्रक के चालक कर्मजीत पिता राजूसिंह निवासी तरणताल पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।

 | 

प्रतापनगर थानाधिकारी डॉ हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने एएसआई गुलाब सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, हिम्मतनाथ और सुरेंद्र की टीम ने आपणी ढाणी पेट्रोलपंप के पास नाकाबंदी कर सुखेर की तरफ से वाती हुई ट्रक PB-02-BJ-9455 को रोककर तलाशी तो ट्रक में खैर की 10 लाख रूपये के मूल्य की 11 टन खैर की लकड़ी पाई गयी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

खैर की लकड़ी का उपयोग पान का कत्था बनाने में किया जाता है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया की वह उक्त लकड़ी को दिल्ली ले जा रहा था। पुलिस ने अभियक्त पर आईपीसी की धारा 379 और फारेस्ट एक्ट की धारा 41, 42 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News