एक अनोखा प्रदर्शन: “फैशन फंतासिया 2017” आज होगा
बोहरा यूथ मेडिकल ट्रस्ट और मैंगो मसाला के संयुक्त तत्त्वाधान में एक अनोखा प्रदर्शन "फैशन फंतासिया 2017" आज शाम 6:30 बजे बदला रोड स्थित धाकड़ गार्डन में प्रस्तुत किया जाएगा। उदयपुर में पहली बार हो रहे बच्चों के इस फैशन शो में ख़ास बात यह है के इसमें हस्ते मुस्कुराते दिव्यांग बच्चे भी भाग लेंगे। मैंगो मसाला उदयपुर की जानी मानी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है जिसने इस तारह के फैशन शो को कामयाबी से करने का बीड़ा उठाया है।
बोहरा यूथ मेडिकल ट्रस्ट और मैंगो मसाला के संयुक्त तत्त्वाधान में एक अनोखा प्रदर्शन “फैशन फंतासिया 2017” आज शाम 6:30 बजे बदला रोड स्थित धाकड़ गार्डन में प्रस्तुत किया जाएगा।
उदयपुर में पहली बार हो रहे बच्चों के इस फैशन शो में ख़ास बात यह है के इसमें हस्ते मुस्कुराते दिव्यांग बच्चे भी भाग लेंगे। मैंगो मसाला उदयपुर की जानी मानी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है जिसने इस तारह के फैशन शो को कामयाबी से करने का बीड़ा उठाया है।

इस कार्यक्रम में फैशन वाक के अलावा समूह गान, एकल गान, समूह नृत्य एवं एकल नृत्य का भी समायोजन होग। दिव्यांग बच्चो के लिए कल अरवाना माल में एक प्रेक्टिस सेशन भी रखा गया। जहाँ बच्चो को कैटवाक और फैशन परेड का अभ्यास करवाया गया। अभ्यास के बाद अरवाना माल की तरफ से दिव्यांग बच्चो को फ़ूड कोर्ट भी ले जाया गया तथा गेम जोन में दिव्यांग बच्चो के जमकर मस्ती की।
थियोसोफिकल सोसाइटी प्रयास, के दिव्यांग बच्चे, जो देख सुन और बोल नहीं सकते, वही इन प्रस्तुतियों में हिस्सा ले कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध करने का प्रयास करेंगे। हिरन मगरी स्थित रयान इंटरनेशनल के बच्चे इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे और सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मॉडल एक्ट अकादमी और RSDF के बच्चे समूह और एकल गान की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर चन्द्र सिंह कोठारी होंगे और विशेष अतिथि NICC की स्वीटी छाबरा, सीडलिंग स्कूल की मोनिता बक्षी एवं रयान इंटरनेशनल की पूनम राठौर रहेंगे। कबाब मिस्त्री की तरफ से जलपान के स्टाल्स लगाये जाएँगे और डिज़ाइनर ड्रेसेस अरवाना माल स्थित राज़ किड्स वियर एवं BKK to UDR की तरफ से आयोजित किया जाएगा। मेकअप उदयपुर की गोल्डन्ब्ल्श के तरफ से किया जाएगा।
मैंगो मसाला की सुनीता सिंघवी ने कहा के उदयपुर में यह एक अनोखा प्रयोग होगा जिसमे शहर के गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।