दुबई-सिंगापुर की तर्ज पर हरियाणा की 100 एकड़ जमीन पर यहां बनेगी विजन सिटी, जाने क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं ?

 | 
दुबई-सिंगापुर की तर्ज पर हरियाणा की 100 एकड़ जमीन पर यहां बनेगी विजन सिटी, जाने क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं ?

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : द्वारका एक्सप्रेसवे और पटौदी रोड के पास सेक्टर-88 में 100 एकड़ पर विकसित होने वाली विजन सिटी के लिए निर्माण कंपनी की ओर से कार्ययोजना सौंपी गई है।

लेआउट योजना के अनुसार इसमें विभिन्न जोन-पॉकिट्स में बांटा गया है। इनमें व्यावसायिक भूखंड, होटल, अस्पताल, शॉपिंग आर्केड, मल्टी-लेवल पार्किंग और हरित क्षेत्र शामिल हैं। दुबई-सिंगापुर की तर्ज पर विजन सिटी को विकसित किया जाएगा।

हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम की ओर से विजन सिटी की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसे आभूषण, रत्न, फर्नीचर और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र तैयार करना है। ग्लोबल सिटी का कार्य पूरा होते ही विजन सिटी विकसित किया जाएगा। इसको लेकर विभाग में तैयारी शुरू कर दी गई है। जिससे बाहरी निवेशको को निवेश करने का मौका मिल सके। Haryana News

HSIIDC के अधिकारी ने कहा कि निर्माण कंपनी ने ग्लोबल सिटी और विजन सिटी में कनेक्टिविटी के लिए पूरा प्लान भी HSIIDC को सौंप दिया है। इसमें द्वारका एक्सप्रेस-वे के तहत तीन से चार लेन अंडरपास बनाने की योजना दी गई है।

15 दिसंबर को बैठक में चर्चा होगी

HSIIDC के एजीएम अशोक कुमार ने कहा कि मानेसर में सेंट्रल पार्क विकसित करने को लेकर 15 दिसंबर को बैठक होगी। इसमें सेंट्रल पार्क, ग्लोबल-विजन सिटी समेत अन्य योजनाओं पर समीक्षा होगी। हरियाणा उद्योग मंत्री समेत कई विभागों के अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने पिछले माह कई देशों का दौरा किया था। वहां पर कई बड़ी परियोजनाओं को निरीक्षण किया था। उसके तर्ज पर गुरुग्राम में विकसित करने को लेकर बैठक बुलाई है। Haryana News

रोजगार और कारोबार बढ़ेगा

HSIIDC के अनुसार ग्लोबल सिटी और विजन सिटी विकसित होने के बाद गुरुग्राम तीन शहरों के शहर के रूप में जाना जाएगा। दो नए शहरों का मुकाबला सिंगापुर, दुबई शहर से होगा। इन शहरों के विकास के बाद रोजगार और कारोबार भी बढ़ेगा। गुरुग्राम में बनी साइबर सिटी और गोल्फ कोर्स रोड देश-विदेश के लोगों की पसंद हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News