Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के झज्जर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। झज्जर के गांव डिगाना की सरपंच ज्योति को फर्जी दस्तावेज तैयार करने व धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर बेरी थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
शिकायतकर्ता राज कुमार के अनुसार, उनके प्लॉट का वास्तविक क्षेत्रफल 295.503 वर्ग मीटर दर्ज था, पर कूटरचित प्रति तैयार कर इसे घटकर 106.450 वर्ग मीटर दर्शाया गया। पुलिस में सुनवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का रुख किया था।
JMIC झज्जर ने रिकॉर्ड में विसंगतियां मिलने पर BNSS की धारा 175 (3) के तहत IPC की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। जांच में सहयोग न करने और धोखाधड़ी के सबूत मिलने पर पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार किया।