अमिताभ के जन्मदिन पर 76 फीट का केक काट कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

राजस्थान फिल्मसिटी संघर्ष समिति द्वारा शहर में फिल्मसिटी निर्माण की श्रृंखला में आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 76 वें जन्मदिन पर शक्ति नगर कॉर्नर स्थित अशोका बेकरी पर शाम को 76 फीट लंबा केक काटा कर एक रिकाॅर्ड बनाया जिसे शीघ्र ही इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल कर ’लांगेस्ट बर्थडे केक’ के शीर्षक व प्रमाण पत्र से अशोका बेकरी को नवाजा जायेगा।

The post

 | 

समिति के प्रमुख एवं राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने बताया कि इस केक को बनाने के लिये शेफ विक्रम माधवानी पिछले दो दिनों से केक निर्माण में लगे हुए थे। आज मुबंई स्थित अमिताभ बच्चन के निवास पर केक भेजकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। माधवानी ने बताया कि आज शाम को अमिताभ बच्चन के गेटअप में अशोका बेकरी पर आये व्यक्ति व बालकों को एम स्क्वायर प्रोडक्शन की ओर से उपहार दिया गया।

Download the UT App for more news and information

अमिताभ की फिल्मों के नाम पर फास्ट फूड व पेस्ट्री के नाम – मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोका बेकरी पर बनने वाले फास्ट फूड व पेस्ट्री के नाम अमिताभ बच्चन की फिल्मों के नाम पर रखे गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News