चलती ट्रेन के आगे कूदा युवक
आज शाम सेवाश्रम स्थित रेलवे लाइन पर दिल्ली जाने वाली चेतक एक्स्प्रेस के आगे कूदने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

आज शाम सेवाश्रम स्थित रेलवे लाइन पर दिल्ली जाने वाली चेतक एक्स्प्रेस के आगे कूदने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। रेलवे पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार उन्हें शाम 6 बजे एक व्यक्ति के चेतक एक्सप्रेस की चपेट में आने से मृत्यु होने की सुचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान भगवती लाल जोशी (37) निवासी सुभाष नगर के रूप में बताई है।
पुलिस को भगवती लाल के साथियों ने बताया कि भगवती पेशे से ऑटो चालक हैं तथा उसका 5 वर्षों से मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। रेलवे पुलिस ने भूपालपूरा पुलिस को सूचित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया हैं।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भगवती लाल चलती ट्रेन के आगे कूदा था, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
