युवक ने फतेहसागर में कूद कर दी जान

आज सुबह सुबह शहर की प्रसिद्ध झील फतेहसागर में एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की लाश फतेहसागर के पी पी सिंघल मार्ग के पास सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास तैरती हुई दिखाई दी। पानी में तैरती लाश को देखकर लोगो में सनसनी फ़ैल गई तथा लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी। अम्बामाता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया। फिलहाल लाश को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है जहाँ शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अम्बामाता थाने के एएसआई इन्द्रसिंह ने बताया की शव की शिनाख्त हिरन मगरी सेक्टर 11 स्थित महावीर काम्प्लेक्स निवासी अरविन्द जैन पुत्र मानमल जैन के रूप में की गई है। मृतक की उम्र 37 वर्ष बताई जाती है

 | 
युवक ने फतेहसागर में कूद कर दी जान

आज सुबह सुबह शहर की प्रसिद्ध झील फतेहसागर में एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की लाश फतेहसागर के पी पी सिंघल मार्ग के पास सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास तैरती हुई दिखाई दी। पानी में तैरती लाश को देखकर लोगो में सनसनी फ़ैल गई तथा लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी। अम्बामाता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया। फिलहाल लाश को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है जहाँ शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अम्बामाता थाने के एएसआई इन्द्रसिंह ने बताया की शव की शिनाख्त हिरन मगरी सेक्टर 11 स्थित महावीर काम्प्लेक्स निवासी अरविन्द जैन पुत्र मानमल जैन के रूप में की गई है। मृतक की उम्र 37 वर्ष बताई जाती है। उक्त युवक रात से लापता था। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।

युवक ने फतेहसागर में कूद कर दी जान

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया की युवक रात को आठ बजे घर से स्कूटी लेकर निकला था और वापिस नहीं लौटा। युवक की स्कूटी भी सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास पाई गई है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News